नए जोक्स / New Jokes In Hindi for Whatsapp
आजकल सब लोग बस व्हाट्सएप्प पर लगे है और उन्हें रोज कुछ ऐसा चाहिए जो वो व्हाट्सएप्प के ग्रुप्स में शेयर कर सकते हैं. मैं उन सबके लिए रोज कुछ न कुछ अच्छा और मजेदार लेके आऊंगा ताकि वो इस पोस्ट से जोक्स, स्टेटस, गंभीर और मजाकिया दोनों। आपको हिंदी में जोक्स और भावनाओ से भरे शेरो और पंक्तियों को कॉपी पेस्ट करने के लिए कही भी जाने के जरूरत नही है। बस रोज आप मेरे साइट पर आये और कुछ नया पाए जो आप कॉपी करके अपने व्हाट्सएप्प के ग्रुप में शेयर कर सकते हैं।

सविता :- क्यों … कविता बहन आपके बेटी को देखने कहाँ से आये थे लड़केवाले
कविता :- बहुत अच्छी जगह से रिश्ता आया है बेटी के शादी के लिए ..
.सविता :- क्या करता है लड़का ??
कविता :- लड़का whatsapp कंपनीमे ग्रुप अँडमीन पद पर नोकरीपर है , कहते है पहले १०० लोग थे, अब २५६ लोग उसके हाथ के नीचे काम करते है !
सविता :अरे अच्छा तो है और क्या देखना है ….
तो पसंद है ना अपनी कोमल उनको ?
कविता : हाँ बहन देखो ना, कोमल ज्यादा पढ़ीलिखी नही है फिर भी सिर्फ एक सवाल का जवाब सुनकर ही उसको पसंद कर लिए…
सविता : कौनसा सवाल ??
कविता : अरे कुछ खास नही बस लड़के ने कोमल से पुछा,
तुम्हे वाटसप चलाना आता है ?
कोमल ने जवाब दिया,,,,,
नही आता चलाना ,,,,,
आप ही चलाना मै पीछे बैठूंगी ,,,,,
बस फिर क्या वो खुशी से उछल पड़ा और बोला कि ,,,,,
मुझे यही लड़की पसंद है ,,,,,,
हमने भी तुरंत हाँ कह दिया
तकदीर लेकर पैदा हुई है हमारी कोमल
लड़का भी खूब मेहनती है
रातदिन वाट्सअप पर काम करता है….

………………………………………………………………………
कुछ हिंदी फ़िल्मी गीत जो कुछ बीमारियों का वर्णन करते हैं:??
?गीत – जिया जले, जान जले, रात भर धुआं चले
बीमारी – बुखार?
गीत – तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही
बीमारी – हार्ट अटैक??
गीत – सुहानी रात ढल चुकी है, न जाने तुम कब आओगे
बीमारी – कब्ज़?
गीत – बीड़ी जलाई ले जिगर से पिया, जिगर म बड़ी आग है
बीमारी – एसिडिटी?
गीत – तुझमे रब दिखता है, यारा मैं क्या करूँ
बीमारी – मोतियाबिंद?
गीत – तुझे याद न मेरी आई किसी से अब क्या कहना
बीमारी – यादाश्त कमज़ोर?
गीत – मन डोले मेरा तन डोले
बीमारी – चक्कर आना?
गीत – टिप-टिप बरसा पानी, पानी ने आग लगाई
बीमारी – यूरिन इन्फेक्शन??
गीत – जिया धड़क-धड़क जाये
बीमारी – उच्च रक्तचाप?
गीत – हाय रे हाय नींद नहीं आये
बीमारी – अनिद्रा?
गीत – बताना भी नहीं आता, छुपाना भी नहीं आता
बीमारी – बवासीर?
और अंत में
गीत – लगी आज सावन की फिर वो झड़ी है
बीमारी – दस्त?
एकदम नया है आगे फेंको
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖——————————
पति–आज ऐसी चाय बनाओ कि पीते
ही तन बदन झूमने लगे और मन नाचने
लगे ।
पत्नि–हमारे यहाँ भैंस का दूध आता है
नागिन का नहीं..
………………………………………………………..
एक पागलखाने में एक महिला पत्रकार ने डॉक्टर से प्रश्न किया।
” आप कैसे पहचानते हैं कि, कौन मानसिक रोगी है और कौन नहीं ? ”
डॉक्टर—” हम एक वाशिंग मशीन पानी से पूरा भर देते हैं और मरीज को,
एक चम्मच एक गिलास और एक बाल्टी
देकर कहते हैं कि वो वाशिंग मशीन को खाली करे। ”
महिला पत्रकार—” अरे वाह, बहुत बढ़िया। यानी जो नार्मल व्यक्ति होता होगा वो बाल्टी का उपयोग करता होगा क्योंकि वो चम्मच और गिलास से बड़ी होती है। ”
डॉक्टर—” जी नहीं। नार्मल व्यक्ति वाशिंग मशीन में लगे हुए ड्रेन स्वीच को घुमा कर मशीन को खाली करता है। आप 39 नंबर के बेड पर जाइए ताकि हम आप की पूरी जाँच कर सकें। ”
अगर आप ने भी पढ़ते वक्त बाल्टी ही सोचा था तो कृपया बेड नंबर 40 पर जाइए।
—————————-
Ladies की 7 विचित्र सच्चाईयाँ …
1 ये बचत में विश्वास करती हैं
2 फिर भी महंगे महंगे कपड़े खरीदती हैं
3 महंगे महंगे कपड़े खरीदती हैं, फिर भी कहती रहती हैं कि मेरे पास पहनने को कुछ भी नहीं है
4 पहनने को कुछ भी नहीं होता है फिर भी आलमारी में इंच भर भी जगह नहीं होती…और सजती बहुत सुन्दर हैं
5 सजती बहुत सुन्दर हैं,पर सन्तुष्ट कभी नहीं होतीं
6 सन्तुष्ट कभी नहीं होतीं, पर हमेशा चाहती हैं कि उनका पति उनकी तारीफ़ करे
7 चाहती हैं कि उनका पति उनकी तारीफ़ करे, पर पति सच में भी तारीफ़ करे तो विश्वास नहीं करतीं
Short में –
औरत भिण्डी जैसी है .. और किसी के साथ एडजस्ट नहीं करती
+–+++++++————
पुरुष हमेशा खुश क्यों रहते हैं ???
ये हैं उसके 7 कारण
फोन पर बात 30 सेकेंड
5 दिन की यात्रा पर 1 पेन्ट ही काफी
आमंत्रण नहीं हो तब भी दोस्ती पक्की
पूरी जिंदगी 1 ही हेयर स्टाइल
किसी भी तरह की शॉपिंग के लिए 20 min ही काफी
दूसरों के कपड़ों से कोई जलन नहीं।
कोई नखरे नहीं। सीधी साधी लाइफ स्टाइल,
आज पहना हुआ शर्ट कल की पार्टी में भी चले।
Short में …
आदमी टमाटर जैसा होता है…. किसी भी सब्जी में Adjust हो जाये।
??????????
………………………………………………….
अपने को बढ़ती उम्र के साथ स्वीकारना एक तनावमुक्त जीवन देता है।
हर उम्र एक अलग तरह की खूबसूरती लेकर आती है उसका आनंद लीजिये।
……………………………………………………………………..
बाल रंगने है तो रंगिये,
वज़न कम रखना है तो रखिये,
मनचाहे कपड़े पहनने है तो पहनिए,
बच्चों की तरह खिलखिलाइये,
अच्छा सोचिये,
अच्छा माहौल रखिये,
शीशे में दिखते हुए अपने अस्तित्व को स्वीकारिये।
………………………………………………………………….
कोई भी क्रीम आपको गोरा नही बनाती,
कोई शैम्पू बाल झड़ने नही रोकता,
कोई तेल बाल नही उगाता,
कोई साबुन आपको बच्चों जैसी स्किन नही देता।
चाहे वो प्रॉक्टर गैम्बल हो या पतंजलि …..सब सामान बेचने के लिए झूठ बोलते हैं।
ये सब कुदरती होता है।
उम्र बढ़ने पर त्वचा से लेकर बॉलों तक मे बदलाव आता है।
पुरानी मशीन को maintain करके बढ़िया चला तो सकते हैं, पर उसे नई नही कर सकते।
…………………………………………………………………
ना किसी टूथपेस्ट में नमक होता है ना किसी मे नीम।
किसी क्रीम में केसर नही होती, क्योंकि 2 ग्राम केसर भी 500 रुपए से कम की नही होती !
……………………………………………………………
कोई बात नही अगर आपकी नाक मोटी है तो,
कोई बात नही आपकी आंखें छोटी हैं तो,
कोई बात नही अगर आप गोरे नही हैं
या आपके होंठों की shape perfect नही हैं….
फिर भी हम सुंदर हैं,
अपनी सुंदरता को पहचानिए।
…………………………………………………………………
दूसरों से कमेंट या वाह वाही लूटने के लिए सुंदर दिखने से ज्यादा ज़रूरी है, अपनी सुंदरता को महसूस करना।
…………………………………………………………………………
हर बच्चा सुंदर इसलिये दिखता है कि वो छल कपट से परे मासूम होता है और बडे होने पर जब हम छल व कपट से जीवन जीने लगते है तो वो मासूमियत खो देते हैं
…और उस सुंदरता को पैसे खर्च करके खरीदने का प्रयास करते हैं।
………………………………………………………….
मन की खूबसूरती पर ध्यान दो।
पेट निकल गया तो कोई बात नही उसके लिए शर्माना ज़रूरी नही ।
आपका शरीर आपकी उम्र के साथ बदलता है तो वज़न भी उसी हिसाब से घटता बढ़ता है उसे समझिये।
………………………………………………………………
सारा इंटरनेट और सोशल मीडिया तरह तरह के उपदेशों से भरा रहता है,
यह खाओ,वो मत खाओ
ठंडा खाओ , गर्म पीओ,
कपाल भाती करो,
सवेरे नीम्बू पीओ ,
रात को दूध पीओ
ज़ोर से सांस लो, लंबी सांस लो
दाहिने से सोइये ,
बाहिने से उठिए,
हरी सब्जी खाओ,
दाल में प्रोटीन है,
दाल से क्रिएटिनिन बढ़ जायेगा।
अगर पूरे एक दिन सारे उपदेशों को पढ़ने लगें तो पता चलेगा
ये ज़िन्दगी बेकार है ना कुछ खाने को बचेगा ना कुछ जीने को !!
आप डिप्रेस्ड हो जायेंगे।
ये सारा ऑर्गेनिक ,एलोवेरा, करेला, मेथी ,पतंजलि में फंसकर दिमाग का दही हो जाता है।
स्वस्थ होना तो दूर स्ट्रेस हो जाता है।
……………………………………………………………….
अरे! अपन मरने के लिये जन्म लेते हैं,
कभी ना कभी तो मरना है अभी तक बाज़ार में अमृत बिकना शुरू नही हुआ।
………………………………………………………………
हर चीज़ सही मात्रा में खाइये,
हर वो चीज़ थोड़ी थोड़ी जो आपको अच्छी लगती है।
…………………………………………………………….
भोजन का संबंध मन से होता है
और मन अच्छे भोजन से ही खुश रहता है।
मन को मारकर खुश नही रहा जा सकता।
थोड़ा बहुत शारीरिक कार्य करते रहिए,
टहलने जाइये,
लाइट कसरत करिये
व्यस्त रहिये,
खुश रहिये ,
शरीर से ज्यादा मन को सुंदर रखिये।
……………………………………………………………..
बाहर निकला हुआ पेट अंदर करने के कुछ आसान घरेलू तरीके
भारत में मोटे लोगों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। आज करीब 4 करोड़ 10 लाख ऐसे लोग भारत में मौजूद हैं, जिनका वजन सामान्य से कहीं ज्यादा है। अधिकांश लोग शुरुआत में मोटापा बढ़ने पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन जब मोटापा बहुत अधिक बढ़ जाता है तो उसे घटाने के लिए घंटों पसीना बहाते रहते हैं।
मोटापा घटाने के लिए खान-पान में सुधार जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी हैं, जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है। इसलिए यदि आप वजन कम करने के लिए बहुत मेहनत नहीं कर पाते हैं तो अपनाएं यहां बताए गए छोटे-छोटे उपाय। ये आपके बढ़ते वजन को कम कर देंगे।
- ज्यादा कार्बोहाइड्रेट वाली वस्तुओं से परहेज करें। शक्कर, आलू और चावल में अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है। ये चर्बी बढ़ाते हैं।
- केवल गेहूं के आटे की रोटी की बजाए गेहूं, सोयाबीन और चने के मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।
- रोज पत्तागोभी का जूस पिएं। पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म सही रहता है।
- पपीता नियमित रूप से खाएं। यह हर सीजन में मिल जाता है। लंबे समय तक पपीता के सेवन से कमर की अतिरिक्त चर्बी कम हो जाती है।
- दही का सेवन करने से शरीर की फालतू चर्बी घट जाती है। छाछ का भी सेवन दिन में दो-तीन बार करें।
- छोटी पीपल का बारीक चूर्ण पीसकर उसे कपड़े से छान लें। यह चूर्ण तीन ग्राम रोजाना सुबह के समय छाछ के साथ लेने से बाहर निकला हुआ पेट अंदर हो जाता है।
- आंवले व हल्दी को बराबर मात्रा में पीसकर चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को छाछ के साथ लेंं। कमर एकदम पतली हो जाएगी।
- मोटापा कम नहीं हो रहा हो तो खाने में कटी हुई हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करके बढ़ते वजन पर काबू पाया जा सकता है। एक रिसर्च में पाया गया कि वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका मिर्च खाना है। मिर्च में पाए जाने वाले तत्व कैप्साइसिन से भूख कम होती है। इससे ऊर्जा की खपत भी बढ़ जाती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है।
- एक चम्मच पुदीना रस को 2 चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।
- सब्जियों और फलों में कैलोरी कम होती है, इसलिए इनका सेवन अधिक मात्रा में करें। केला और चीकू न खाएं। इनसे मोटापा बढ़ता है। पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा कम होता है।
- खाने के साथ टमाटर और प्याज का सलाद काली मिर्च व नमक डालकर खाएं। इनसे शरीर को विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के, आयरन, पोटैशियम, लाइकोपीन और ल्यूटिन मिलेेगा। इन्हें खाने के बाद खाने से पेट जल्दी भर जाएगा और वजन नियंत्रित हो जाएगा।
- सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से पेट अंंदर हो जाता है।
………………………………………………………………………
Boys-Girls ki full form
Boys ki full form——-
B- बदमाशियां में सबसे आगे.
O- ऊल्लू तरह रात में जागे.
Y- यारी निभाते जान लगा के.
S- शरिफ सिर्फ मम्मी पापा के आगे.
Girls ki full form——–
G- गुस्सा हमेशा नाक पे
I- इतराने में सबसे आगे.
R- रोने की अओटोमैटिक मशीन.
L- लड़ने में सब की नानी फिर भी दुनिया इनकी दीवानी
.I Hope apko sabhi jokes ache lege honge.