BOX OFFICE PREDICTION- SIMBA MOVIE
पुलिस वालो पर अब तक कई फिल्मे बन चुकी है जिसमें जंजीर, सिंघम भी शामिल है| सिंघम में अजय देवगन के डाइलोग अभी तक लोगो की जुबान पर चढ़े हुए है| जंजीर का अमिताभ बच्चन आज भी दमदार अभिनय के लिए याद किया जाता है| कुछ ही दिन में, अर्थात २८ दिसम्बर को सिम्बा रिलीज़ होने वाली है जिसमें हॉट फेवरेट रणबीर सिंह अहम् रोले निभा रहे है| इस फिल्म में उनकी नायिका है सैफ अली खान और अमृता सिंह की पुत्री सारा अली खान|

ये सारा अली खान की दूसरी फिल्म है| इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है एक्शन और कॉमेडी फिल्मो के किंग रोहित शेट्टी और प्रोड्यूस कर रहे है करन जोहर|
इस फिल्म में रणबीर सिंह पुलिस वाले है जो घुसखोर और मस्त मौला होंगे न कि सिंघम के अजय देवगन जैसे ईमानदार और ANGRY POLICE MAN| इस फिल्म में विलन के रोल के लिए सोनू सूद को लिया गया है| सोनू सूद ने पहले भी विलन के कई दमदार रोल किये है, इस फिल्म से भी दर्शको को काफी उम्मीद है|
फिल्म की कहानी की बात करे तो सिम्बा जी एक घूसखोर पुलिसवाले हैं जो डॉन (सोनू सूद) के साथ मिलकर काम करते है पर जब सोनू सूद सिम्बा की बहन का अपहरण करता है तब से धूसखोर पुलिस वाला एक ईमानदार पुलिस वाले में तब्दील हो जाता है और उसके और डॉन के बीच घमासान शुरू हो जाता है।

इस फिल्म का एक गाना ‘आंख मारे…’ काफी पसंद किया जा रहा है| ये फिल्म तेलगु फिल्म टेम्पर का हिंदी अनुवाद है|
रोहित शेट्टी के अनुसार इस फिल्म में कुछ गंभीर मुद्दों पर रौशनी डाली गयी है जो पिछले कुछ समय से महिलाओ के साथ हो रहा है| महिलाओ से जुड़े सीरियस इश्यू को कैसे दर्शाया गया है वो तो फिल्म रिलीज़ होने के बाद ही पता चलेगा|
इस फिल्म को बनाने में करीबन 85 करोड़ रूपये लगे है और इसके रिलीज़ होने वाले दिन में ट्रेंड पंडितो ने ये भविष्यवाणी की है कि ये फिल्म पहले ही दिन 20 करोड़ रूपये तक कमा लेगी|
आपका क्या कहना है, सिम्बा मूवी हिट जाएगी या जीरो की तरह फ्लॉप हो जाएगी? comment के जरिये हमे जरुर बताएं|
मैं आपकी रिपोर्टर ममता बालानी आपसे विदा लेती हूँ, फिर मिलते है अगली खबर के साथ..
नमस्ते